प्रमोद सोनी का मोहन राठौर की आवाज में रिलीज हुआ भोजपुरी गाना 'नथिया'
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे अभिनेता प्रमोद सोनी इन दिनों फिल्मों की शूटिंग के साथ ही साथ भोजपुरी म्यूजिकल वीडियो में भी दिखाई दे रहे हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के सारनाथ में बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी गाना 'नथिया' की शूटिंग किया था, जिसे एसपीएस मनोरंजन ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
एसपीएस मनोरंजन प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'नथिया' में फ़िल्म अभिनेता प्रमोद सोनी ने अपने शानदार अभिनय का जौहर दिखाया है। उनके साथ भोजपुरी अल्बम की पॉपुलर अदाकारा पलक क्वीन ने अपनी मोहक अदा का जादू चलाया है। इस गाने को मोस्ट पॉपुलर सिंगर मोहन राठौड़ और अंतरा सिंह प्रियंका मधुर स्वर में गाया है। इस गाने के गीतकार विवेक गाज़ीपुरी हैं। उनके लिखे गीतों को संगीतकार अनुज तिवारी मधुर संगीत से सजाया है। डायरेक्टर विजया लक्ष्मी सिंह ने बहुत ही बेहतरीन डायरेक्शन किया है। कोरियोग्राफर आकाश जायसवाल, डीओपी लवकेश विश्वकर्मा हैं। एडिटिंग और डीआई शिव कुमार शर्मा ने किया है। मेकअप खलील खान, हेयर ड्रेसर सुलेखा सिंह हैं। खानपान आशुतोष राय एवं अमन राय, कला वासिक अहमद का है। प्रोडक्शन राजेश गिरी जोंटी, विकाश गोंड, फैयाज़ ने किया है।
गौरतलब है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रतिभाशाली अभिनेता प्रमोद सोनी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वे अपनी पहली फिल्म में ही एक साथ भोजपुरी की टॉप की तीन हीरोइन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फुल धमाल मचाने वाले हैं। साथ ही साथ भोजपुरी म्यूजिकल वीडियो अल्बम में भी अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। बता दें कि जाने माने फिल्म निर्देशक दिलावेज खान के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'दास्तान चांदनी की' में नवोदित हीरो प्रमोद सोनी बतौर हीरो दर्शकों के बीच अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी की टॉप थ्री एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, काजल यादव और यामिनी सिंह जलवा बिखेरने वाली हैं। साथ ही राम सुजान सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, मनोज द्विवेदी, अयाज खान, प्रिया शर्मा तथा सुदीप पांडेय पॉवरफुल भूमिका में दिखाई देंगे।