काजल त्रिपाठी और राजनंदनी का भोजपुरी लोकगीत 'झुमकवा राजा तूर दिहले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सिने जगत में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की की सुंदरता का खूब बखान किया जाता है और लोग बाग उनकी मोहक अदा के कायल हैं। वे अपने कातिल अदा से भरपूर जब भी कोई गाना लेकर आतती हैं तो उसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिलता है। ऐसे में भोजपुरी की पोपुलर सिंगर राजनंदनी की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत 'झुमकवा राजा तूर दिहले' लेकर काजल त्रिपाठी उपस्थित हुई हैं। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को राजनंदनी ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। इस गाने के बोल सुनकर और वीडियो देखकर सबका मन झूम रहा है। इस गाने में काजल त्रिपाठी ने गजब का परफॉर्मेंस किया है, वह डिजाईनदार स्काई ब्लू साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और कयामत ढा रही है और सबको दीवाना बना रही है।
इस सांग के वीडियो दिख रहा है कि काजल त्रिपाठी का हसबैंड जानू यादव बहुत रोमांटिक मिजाज का है। वह अपने वाइफ की सुंदरता पर लट्टू हो जाता है और भरपूर प्यार करता है। पति-पत्नी की मीठी नोकझोक में झुमका टूट जाता है। इस पर काजल त्रिपाठी अपनी सहेलियों से कहती है कि...
'अइले बलम जब सेजवा हो, धक धक करेला करेजवा हो, मजा राजा हमसे भरपूर लिहले, देखि हमरा साड़ी प के लुकवा, झुमकवा रतिया तूर दिहले...'
इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'यह गाना हसबैंड वाइफ की मीठी नोकझोक पर बनाया गया है। इस गाने को करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद हमेशा देते रहिए। आप सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।'
इस गाने को लेकर राजनंदनी ने कहा कि 'यह गाना गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। यह गाना बहुत ही बढ़िया बनाया गया है। इसे ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'झुमकवा राजा तूर दिहले' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदाकारी किया है। उनके हसबैंड के रोल में जानू यादव ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।