चैत्र रामनवमी को माता शीतला धाम मंदिर पर चढ़ा पूड़ी और हलवा
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़। जनपद मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर पश्चिम निजामाबाद नगर से सटे भैरव पुर ग्राम सभा में स्थित मां शीतला धाम की महिमा अपरंपार है। यहां आने वाले हर श्रद्धालुओं की मनोकामना माता पूरी करती हैं। आज नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने किया माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का दर्शन पूजन मान्यता है, कि माता सिद्धिदात्री के दर्शन पूजन से भय,रोग और शोक का अंत होता है। माता सिद्धिदात्री की कृपा से भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। रामनवमी के दिन भक्तो ने माता शीतला के दरबार मे भोर 2 बजे से ही बसियावरा की पूड़ी और हलुआ चढ़ाने के लिये माता के दरबार मे आने लगे।भक्तों ने माता शीतला के दरबार मे पहुंचकर हलुआ पूड़ी चढा कर माता का दर्शन करते हुए हवन करवाया। भक्तों द्वारा 9 देव कन्याओं का कन्या पूजन तथा उन्हें भोजन भी कराया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्या पूजन करने से ही व्रत पूर्ण माना जाता है। मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक उमेश सिंह, म0 उपनिरीक्षक रूपम वर्मा,सानिया गुप्ता, म 0का0 आकांक्षा तिवारी,रुचि तिवारी,सुमन सिंह, हे0का0 अरविंद यादव आदि लोग मौजूद रहे।